{"_id":"596a51154f1c1b44458b45c6","slug":"five-doctors-absent-at-deval-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवायल अस्पताल में पांच डाक्टर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवायल अस्पताल में पांच डाक्टर नदारद
अमर उजाला ब्यूरो मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजाक बनकर रह गई हैं। सल्ट के एसडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान शनिवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में पांच डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने तथा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सल्ट के उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने शनिवार की सुबह करीब 10.15 बजे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में महिला चिकित्सक डा. शानू, डा. अनीता भट्ट, डा. सौरभ कुमार सिंह, संविदा डाक्टर डा. नीलम चंद्रा, डा. प्रसून स्योरान, फार्मासिस्ट विनोद खुल्बे, स्टाफ नर्स हेमा बर्गली, स्टाफ नर्स मो. फइम अंसारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल के डा. अरुण कुमार देवायल में उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि उन्हें 12 जुलाई से राजजकीय अस्पताल देवायल में संबद्ध किया गया है। उप जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डाक्टरों तथा कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने और संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन