{"_id":"6432f98e08d7100e090ae16f","slug":"five-corona-infected-including-four-girl-students-of-medical-college-almora-news-c-8-1-107673-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल कॉलेज की चार छात्राओं समेत पांच कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल कॉलेज की चार छात्राओं समेत पांच कोरोना संक्रमित
Sun, 09 Apr 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। यहां एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। मेडिकल कॉलेज की चार छात्राओं और एक वार्ड आया में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या छह हो गई है।
रविवार को मेडिकल कॉलेज की चार छात्राओं और एक वार्ड आया में लक्षण मिलने पर उनकी आरटीपीसीआर जांच की गई। जिसमें वे संक्रमित निकली हैं। दो दिन पूर्व धौलादेवी में एक किशोर कोरोना संक्रमित निकला है। सभी मामलों को मिलाकर यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गई है। कोविड जिला नोडल डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। मेडिकल कॉलेज में निकले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज कई मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसी बीच वहां छात्राओं और वार्ड आया के संक्रमित मिलने से कोरोना का खतरा बढ़ गया है।