फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five CCTV cameras are not working in the city

शहर में पांच सीसीटीवी कैमरे नहीं कर रहे काम

Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिसंबर माह में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 41 सीसीटीवी में से पांच सीसीटीवी सही काम नहीं कर रहे हैं। नगर व्यापार मंडल ने कैमरों की जांच कर इनको तुरंत दुरुस्त करने की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है।

मालूम हो कि तत्कालीन विधायक मनोज तिवारी ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी लगाने को 35 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए थे। इस धनराशि के नगर के 21 स्थानों 39 कैमरे लगाए हैं, जबकि दो कैमरे लैमन आई कंपनी ने अपनी ओर लगाए थे। 41 कैमरों में से सात कैमरे वाईफाई रिसीवर और शेष कैमरे फाइबर आप्टिकल के माध्यम से जुड़े हैं। इन कैमरों के संचालन से पुलिस को शहर की निगरानी करने में सुविधा हो रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से इनमें से करीब पांच कैमरे सही काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दीपेश जोशी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा है कि शहर में कुछ सीसीटीवी खराब पड़े पड़े हैं। जिस कंपनी ने कैमरे लगाए हैं उसकी गुणवत्ता की जांच की जानी चाहिए और खराब हुए सीसीटीवी कैमरों को तुरंत ठीक कराया जाए ताकि शहर में अराजक तत्वों और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वाईफाई से जुड़े पांच कैमरे सही सिग्नल नहीं मिलने के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। एसएसपी ने इस संबंध में सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी को जल्द सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed