फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fishrees in Almora And Kumaun

Almora News: अर्थव्यवस्था बढ़ाने में मछलियों की विशेष भूमिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fishrees in Almora And Kumaun
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान अल्मोड़ा में हुई बैठक में मौजूद अतिथि. व वैज्ञानिक।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) और शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय (डीसीएफआर) भीमताल की संयुक्त बैठक मंगलवार को यहां हुई। इस दौरान दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अल्मोड़ा में विकसित क्यूपीएम (मक्का) प्रजाति को मछली आहार के रूप में प्रयोग करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत और भीमताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने वैज्ञानिकों को संस्थान की उपलब्धियां बताईं। वक्ताओं ने प्रोटीन मक्का की जानकारी देकर अर्थव्यवस्था में मछलियों की महत्ता बताई। मक्का प्रजनक डॉ. आरके खुल्बे ने मछली आहार के रूप में गुुणवत्तायुक्त मक्के की उपयोगिता बताई। आईसीएआर-डीसीएफआर की ओर से डॉ. बीजू सैम कमलम जे ने रेनबो ट्राउट मछली के पालन और आहार की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके तहत आईसीएआर-वीपीकेएएस डीसीएफआर को गुणवत्तायुक्त मानकों के साथ 10 किलो क्यूपीएम बीज देगा। क्यूपीएस सीड पाउडर का उपयोग फिश फीड फॉर्मुलेशन में किया जाएगा और फिश का प्रारंभिक फेनोटाइप डीसीएफआर करेगा। इस मौके पर डॉ. राजेश एम, डॉ. रमेश सिंह पाल, श्याम नाथ समेत कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed