{"_id":"5fe22d198ebc3e41d63e5591","slug":"first-ayush-health-wellness-center-of-the-district-opened-in-kunwali-ranikhet-news-hld4083361103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवाली में खुला जिले का पहला आयुष हेल्थ वेलनेस केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवाली में खुला जिले का पहला आयुष हेल्थ वेलनेस केंद्र
विज्ञापन
कुंवाली में वेलनेस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर मौजूद अतिथि।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुंवाली स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में जिले का पहला आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर अस्तित्व में आ गया है। सेंटर का उद्घाटन डॉ. अरविंद लाल (पद्मश्री और ब्रिगेडियर के सम्मान से सरकार द्वारा सम्मानित) ने किया। एएलवीएल फाउंडेशन के तहत स्थापित इस केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्थानीय लोगों को इससे लाभ मिलेगा। शुगर, टाइफाइड, मलेरिया जांच की सुविधा दूर दराज के ग्रामीणों को निशुल्क उपलब्ध होगी। फाउंडेशन की ओर से डॉ. वंदना लाल ने अस्पताल को पांच सौ शुगर स्ट्रिप भी उपलब्ध कराईं।
आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के बारे में बताते हुए डॉ. लाल ने कहा कि भारत सरकार के आयुष कार्यक्रम के तहत पूरे उत्तराखंड में 60 केंद्र खुलने हैं, जिनमें से छह अल्मोड़ा जिले में खुलेंगे। इन केंद्रों में पैथालॉजी टेस्ट कर मरीजों का आयुर्वेद विधि से उपचार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पैथोलॉजी सहित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में यह केंद्र मील का पत्थर साबित होंगे।
केंद्र में प्रारंभिक शुगर जांच, टाइफाड, मलेरिया आदि की जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। बीमारी का पता चलने के बाद इस केंद्र में ही मरीजों का उपचार होगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. केएस नपच्याल ने बताया कि इन केंद्रों के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा। यहां योग और ध्यान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुझोली के बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अध्यक्षता हैड़ाखान चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विजय शील उपाध्याय ने की। यहां डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश पांडे, डॉ. वीरेंद्र सिंह रौतेला, डॉ. सुहास प्रलाधी सहित तमाम लोग मौजूद थे।