फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fire the effigy oe government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
fire the effigy oe government
अल्मोड़ा में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के मद में चूर केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारें विपक्षी दलों के नेताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के इन कारनामों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चल रही मनमानी सफल नहीं होने दी जाएगी। पुतला दहन कार्यक्रम में पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, संजय दुर्गापाल, हर्ष कनवाल, राधा तिवारी, राधा बिष्ट, मंजू कांडपाल, भावना बोरा, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बिष्ट, दीप डांगी, मोहन सिंह सिंग्वाल, फूल चंद्र महर, परितोष जोशी, नूर अकरम, संतोष गोस्वामी, विनोद वैष्णव, सचिन आर्या, शैलेंद्र तिलारा, हेम तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed