फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire reached golf ground in Ranikhet, extinguished by fire brigade personnel

Almora News: रानीखेत में गोल्फ मैदान तक पहुंची आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई

Wed, 24 Apr 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire reached golf ground in Ranikhet, extinguished by fire brigade personnel
रानीखेत में गोल्फ मैदान के पास जंगल की आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : ओखलकांडा के स्याली में नदी के ऊपर बना पुल क्षतिग्रस्त हालत पर। संवाद
रानीखेत(अल्मोड़ा)। रानीखेत के गोल्फ मैदान के पास जंगल में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण कुछ देर बाद आग मैदान के करीब पहुंच गई तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। रानीखेत-अल्मोड़ा हाईवे पर गोल्फ मैदान के पास जंगल में बीते सोमवार देर रात आग लगी गई। आग मैदान के करीब पहुंचने पर छावनी परिषद के लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने कहा कि सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन


आग से चारों ओर धुआं ही धुआं

अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर गांवों तक जंगलों में आग लगने से चारों तरफ धुंआ फैल गया है। इन घटनाओं में अब तक बड़े पैमाने पर जंगल जल गए हैं तो इनसे निकलने वाला धुंआ लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। धुंए से आंखों में जलन की शिकायत भी बढ़ने लगी है साथ ही आग लगने से पशु-पक्षियों का बसेरा भी उजड़ गया है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत तपास मिश्रा ने कहा कि वन विभाग की टीम जंगलों में आग बुझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक संदीप दीक्षित ने कहा कि आंखों में जलन व सांस की दिक्कत के मरीज बढ़ गए हैं। जंगलों में आग लगने से वातावरण में फैला प्रदूषित धुंआ इसका कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed