फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fire on grass

चौना, टिटोली में घास के दस लूटे जल कर हुए राख 

Sat, 30 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 30 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
fire on grass
घास के लूटों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत मानिला, डोटियाल, क्वैरला, मनुली, सदरा, रतखाल और कैनाबाग के जंगलों में एक सप्ताह से आग भड़की है, जो काबू में नहीं आ पा रही है। जंगलों की आग ने अब गांवों को भी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर तक जंगलों से आग आगे बढ़कर चौना, खल्टा, टिटोली, सकणा गांवों में पहुंच गई। इससे चौना और टिटोली में 10 लूटे घास, जलौनी लकड़ी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 


जंगलों में आग लगने से क्षेत्र में चारों तरफ धुंध छाई है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौना की प्रधान देवकी देवी ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में चारों तरफ आग लगी है। अब जंगलों की आग गांवों में पहुंचने लगी है। यदि आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ब्यूरो 
विज्ञापन


कोट
जंगलों में कई स्थानों पर आग लगी है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं। पूरी कोशिश है कि आग पर जल्द काबू पा लिया जाए। 
- राजेश कुमार जोशी, वन क्षेत्राधिकारी मासी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed