{"_id":"5eeb58af8ebc3e42d05de608","slug":"fire-in-valmara-s-general-store-millions-worth-of-ashes-almora-news-hld386631410","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्मरा के जनरल स्टोर में भड़की आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्मरा के जनरल स्टोर में भड़की आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्याल्दे तहसील के अंतर्गत वल्मरा बाजार स्थित एक जनरल स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। दुकान जलने से दुकान स्वामी के सामने परिवार के भरण पोषण का संकट आ गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
तहसील स्याल्दे के तामाढौन निवासी आनंद सिंह पुत्र बाग सिंह की वल्मरा बाजार में परचून की दुकान है।
बुधवार की रात दुकान बंद कर वह अपने घर तामाढौन चले गए। करीब 11.30 बजे दुकान में आग भड़क गई। दुकान के आसपास रहने वाले नेपाली मजदूरों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना दुकान स्वामी आनंद सिंह को दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। मजदूरों और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए।
काफी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित आनंद सिंह ने बताया कि दुकान में आग से सामान जलने पर उन्हें चार लाख रुपये की क्षति हुई है। वह दुकान से ही परिवार का भरण पोषण करते थे। अब उनके पास आजीविका का कोई सहारा नहीं है। आठ सदस्यीय परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी राजस्व पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक यशपाल ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इधर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में तामाढौन के प्रधान पृथ्वीपाल सिंह मनराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, सरपंच दीपा देवी, व्यापार एसोसिएशन वल्मरा के अध्यक्ष शरण सिंह मनराल, हृदयेश मेहरा, करन सिंह मनराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा बिष्ट आदि शामिल हैं।