{"_id":"574dd2114f1c1b7c2810a596","slug":"fire-in-the-medical-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारानौला में मडिकल स्टोर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारानौला में मडिकल स्टोर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यहां धारानौला स्थित शिवशक्ति मेडिकल स्टोर में सोमवार रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
मेडिकल स्टोर स्वामी नवीन सिंह जीना सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 10 बजे पास में रहने वाले किसी व्यवसायी ने दुकान से धुआं उठते देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना नवीन जीना को दी लेकिन तब तक आग ने जोर पकड़ लिया। कुछ देर बाद दुकान स्वामी और अन्य आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू में नहीं आ सकी।
विज्ञापन
इस बीच धारानौला पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की सहायता से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखी दवाइयां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि अग्निकांड में करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन