फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in the jungles of Ranikhet and Dwarahat

रानीखेत और द्वाराहाट के जंगलों में आग, छाई रही धुंध

Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in the jungles of Ranikhet and Dwarahat
ताड़ीखेत ब्लाक के जंगलों में इस तरह से लगी हुई है आग - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सर्दियों के मौसम में भी क्षेत्र के जंगल धधकने लगे हैं। रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र के कई जंगलों में आग लगी है। मौनी झूना और जाबर के जंगलों में आग लगने से भारी संख्या में बांज, चीड़ आदि के पेड़ और पौधे राख हो चुके हैं, इन जंगलों में मंगलवार की रात आग लगी और वह बुधवार की सुबह तक जारी रही।

विज्ञापन


सुबह द्वाराहाट के बिजेपुर वन पंचायत की तरफ आग बढ़ रही थी, वहां भारी संख्या में ग्रामीणों के घास के लुट्टे और लकड़ियों के ढेर हैं, जिस कारण ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि ग्रामीणों के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जंगलों में आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुंध छाई रही। रानीखेत क्षेत्र के जंगलों में भी आग लग रही है। पीजी कालेज के ऊपर वाले जंगल का हिस्सा भी आग के चलते राख हो चुका है। जबकि ताड़ीखेत विकासखंड के कई जंगलों में भी इन दिनों आग लगी हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed