{"_id":"5b1abe714f1c1b694d8b56d9","slug":"fire-in-kalimath-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीमठ के जंगल में आग भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीमठ के जंगल में आग भड़की
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कालीमठ के जंगल में आग बुझाती पीएलवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीमठ के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पैरा लीगल वॉलंटीयर (पीएलवी) और कुछ वन कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद उन्होंने देर शाम तक आग पर काबू पा लिया।
अल्मोड़ा से कुछ दूर कालीमठ के जंगल में बृहस्पतिवार को अचानक आग भड़क गई। सूचना मिलने पर पैरा लीगल वॉलंटीयर दीपा पांडे तत्काल आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में जानकारी मिलने पर दो वन कर्मी मौके पर पहुंचे। पीएलवी दीपा पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी चार बजे मिली।
विज्ञापन
काफी प्रयासों के बाद शाम सात बजे आग बुझा दी गई। इससे बड़ा वन संपदा को ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया है। इधर ग्रामीणों ने पीएलवी कार्यकर्ता और वन कर्मियों की सराहना की।
विज्ञापन