{"_id":"653c02ec6d32922e72014139","slug":"fire-in-jungle-people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-4418-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चितई का जंगल धधका, वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चितई का जंगल धधका, वन संपदा को नुकसान
Sat, 28 Oct 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर चितई के पास चीड़ के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ठंड के मौसम में आग लगने से वन विभाग परेशान है। विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को चितई क्षेत्र के सिराड़ बैंड के पास चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। आधे किमी से अधिक दायरे में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। पूरे दिन चीड़ के पेड़ धू-धूकर जलते रहे। दोपहर बाद आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद वन विभाग को राहत मिली। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि सूचना के बाद टीम मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। अराजक तत्वों ने आग लगाई थी जिनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। संवाद