फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in jungle in Almora.

Almora News: एनटीडी के जंगल में लगी आग, फायर यूनिट बुलानी पड़ी

Fri, 27 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in jungle in Almora.
अल्मोड़ा। नगर के पास एनटीडी में जंगल में आग लग गई। आग एपीएस कॉलोनी तक पहुंच गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग के नजदीक पहुंचने से लोग घरों से दौड़ पड़े। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर सर्विस की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

एनटीडी में बनी एपीएस कॉलोनी के पास बृहस्पतिवार को दोपहर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। कुछ देर बाद आग जंगल में फैल गई। आग एपीएस कॉलोनी तक पहुंच गई। घरों के पास आग की लपटें देखकर लोग बाहर की तरफ दौड़े। कुछ लोगों ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दी। तत्परता दिखाते हुए फायर यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घरों को बचाया जा सका। फायर यूनिट को मौके पर पहुंचने में कुछ देर और होती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और उन्होंने घरों का रुख किया। जंगल में आग लगने से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर तक पहुंची आग, यूपीसीएल को नुकसान
अल्मोड़ा। एनटीडी के पास जंगल में लगी आग एपीएस कॉलोनी तक पहुंच गई। यहां लगी आग ट्रांसफार्मर तक भी पहुंच गई, इससे यूपीसीएल को नुकसान झेलना पड़ा है। ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलते ही यूपीसीएल ने क्षेत्र की बिजली काट दी जिससे बड़ा नुकसान और घटना होने से बच गई। ऐसे में क्षेत्र की बिजली गुल हो गई इससे क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी को परेशानी हुई। देर शाम तक ट्रांसफार्मर की खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा जलाने से जंगल में आग लगी, जो एपीएस कॉलोनी तक भी पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
उमेश चंद्र परगाई, प्रभारी, फायर यूनिट, अल्मोड़ा।


जंगल की आग से ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसे सुचारु कर दिया गया।
कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed