फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire broke out near Syalidhar substation

Almora News: स्यालीधार सब स्टेशन के पास धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out near Syalidhar substation
अल्मोड़ा। जिले में बढ़ती ठंड के बीच भी जंगलों की आग थम नहीं रही है। अब स्यालीधार के जंगलोें में सोमवार की दोपहर अचानक आग भड़क गई। आग के स्यालीधार सब स्टेशन की ओर बढ़ने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने किसी तरह एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फायर सर्विस टीम को सोमवार की दोपहर 1:25 बजे सूचना मिली की विकास भवन के पास जंगल में आग धधक गई है। आग तेजी से स्यालीधार सब स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। आग से करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंची टीम ने होज रील की सहायता से किसी तरह एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। टीम में अजब सिंह, हरीश रावत, जीवन जोशी, बबीता जोशी, लीला, प्रियांशु कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed