{"_id":"65ecaf8624eba51de00a3a54","slug":"fire-at-grass-almora-news-c-232-1-shld1003-109299-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर के छानी गांव में घास के आठ लुट्टे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर के छानी गांव में घास के आठ लुट्टे जले
Sun, 10 Mar 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के छानी गांव में आग लगने से घाट के आठ लुट्टे खाक हो गए। इस घटना में पीड़ित को खासा नुकसान हुआ है और उसके सामने मवेशियों के चारे का संकट पैदा हो गया है। बिजली के तारों से उठी चिंगारी घटना का कारण बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर छानी गांव के मोहन सिंह के घास के लुट्टों में अचानक आग लग गई। पीड़ित और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में सभी लुट्टे जलकर खाक हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुट्टों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से चिंगारी उठीं जो घटना का कारण बनी। वहीं यूपीसीएल के जेई खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। जल्द ही लाइन ठीक की जाएगी।