{"_id":"613e4b418ebc3eafb7563cc2","slug":"fir-on-doctor-almora-news-hld437727742","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
FIR on Doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई। महिला डॉक्टर के पति भी डॉक्टर हैं।
पुलिस के अनुसार यहां सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि वर्ष 2002 में उनकी शादी दिल्ली निवासी डॉ. अतुल सरदाना के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष उन्हें काफी परेशान करते थे।
दहेज की मांग समेत उनका काफी उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने महिला थाना में काउंसिल करवाई, लेकिन इस दौरान आरोपी पक्ष काउंसिल में नहीं पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर की तहरीर पर पति डॉ. सरदाना समेत ससुर डॉ. चंद्रप्रकाश सरदाना और सास मधुलिका सरदाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि धारा 323, 498, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।