फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ‌fir against lineman

करंट से मौत मामले में लाइनमैन के खिलाफ एफआईआर

Wed, 06 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 06 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

 करीब आठ माह पहले विद्युत लाइन में आई खराबी को दुरुस्त करने के दौरान करंट लगकर उपनल कर्मी की मौत हो जाने के मामले में विद्युत विभाग के जेई ने लाइन मैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लाइनमैन ने लापरवाही में लाइन चालू कर दी थी जिससे लाइन में काम कर रहे उपनल कर्मी की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मालूम हो कि 27 अक्तूबर 2015 को उपनल के तहत विद्युत विभाग में कार्यरत किरन कुमार पांडे यहां लक्ष्मेश्वर में विद्युत लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। उन्होंने लाइन पर चढ़ने से पहले विद्युत उप केंद्र से शट डाउन लिया था। इस बीच लाइन मैन चंदन नाथ गोस्वामी ने बगैर सूचना प्राप्त किए ही लापरवाही में लाइन चालू कर दी। जिससे उपनल कर्मी किरन कुमार पांडे करंट लगकर पोल से गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 इस मामले की विभागीय जांच में चंदन नाथ गोस्वामी की लापरवाही उजागर हुई है। जांच के बाद विद्युत वितरण खंड के जेई रमेश चंद्र ने चंदन नाथ गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed