फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Finishing the work of medical college, construction corporation: Dr. Pandey

मेडिकल कॉलेज का काम जल्द पूरा करे निर्माण निगम: डॉ पांडे  

Sat, 28 Jul 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Finishing the work of medical college, construction corporation: Dr. Pandey
बेस अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के कुमाऊं मंडल निदेशक डा. आरके पांडे। - फोटो : अमर उजाला
 स्वास्थ्य विभाग के कुमाऊं मंडल निदेशक डॉ. आरके पांडे ने शुक्रवार को बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। बेस अस्पताल में खराब पड़ी डायलिसिस मशीन के उपकरण जल्द मंगाने और मशीन किसी भी हालत में अगस्त माह में संचालित करने को कहा। उन्होंने निर्माण निगम के अधिकारियों को मेडिकल कालेज का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बेस अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे निदेशक डा. आरके पांडे ने सिटी स्कैन मशीन को जल्द से जल्द संचालित करने को कहा। वैक्सीन यूनिट का निरीक्षण के दौरान उन्होंने वैक्सीन को अच्छे से रखने और लॉक बुक बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयां हमेशा उपलब्ध रखने और जीवन रक्षक उपकरणों को फिट रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने इमरजेंसी सेवा के चार्ट में डाक्टर का नाम और उनके फोन नंबर भी लगाने को कहा। इस मौके पर मंडलीय निदेशक डॉ. पांडे ने हार्ट केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी, डॉ. पीडी पंगरिया, डीके उपाध्याय आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed