फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fencing Will Protect Field

लावारिस जानवरों से कराह रहे काश्तकारों को अब तारबाड़ का सहारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fencing Will Protect Field
सौनी में तारबाड़ लगाते लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लावारिस जानवरों के आतंक से परेशान काश्तकारों को अब ब्लॉक की तारबाड़ योजना ने काफी उम्मीदें हैं। ब्लॉक की तरफ से सौनी गांव में योजना को शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में दो लाख रुपये की धनराशि से खेतों को तारबाड़ किया जा रहा है। सौनी गांव में लावारिस जानवरों के आतंक से कई ग्रामीण खेती से विमुख हो रहे हैं।
विज्ञापन

मूली, मटर, आलू, हरी सब्जी, अदरक, लहसुन आदि के लिए प्रसिद्ध सौनी गांव के काश्तकार जंगली सूअर आदि से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की मांग पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने दो लाख रुपये की लागत की तारबाड़ योजना का काम शुरू कराया है। धीरे-धीरे पूरे गांव के खेतों में तारबाड़ किया जाएगा। गांव के प्रधान विक्रम उपाध्याय ने कहा कि योजना शुरू हो चुकी है। उद्यान विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि तारबाड़ के किनारे कीवी के पेड़ लगाएंगे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत कहते हैं कि तारबाड़ योजना से अन्य गांवों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed