फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fear of leopards in Almora Congress workers gheraoed the DFO

Uttarakhand News: अल्मोड़ा में तेंदुए का डर, डीएफओ का कांग्रेसियों ने किया घेराव

Sat, 27 Dec 2025 03:32 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 27 Dec 2025 03:32 PM IST
सार

ल्मोडा नगर में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोग दहशत में हैं। आवाजाही के दौरान लोगों को जान का खतरा बना रहता है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग का घेराव किया।

विज्ञापन
Fear of leopards in Almora Congress workers gheraoed the DFO
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोडा नगर में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोग दहशत में हैं। आवाजाही के दौरान लोगों को जान का खतरा बना रहता है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग का घेराव किया। उन्हें ज्ञापन देकर तेंदुए की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के रिहायशी इलाकों, विद्यालयों, पैदल मार्गों और घरों के आसपास तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही अब लोगों के लिए खतरा बन गई है। लोग भयभीत होने के साथ ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तेंदुओं की सक्रियता वाले सभी चिह्नित स्थानों पर पिंजरा लगाने, नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, ट्रैप कैमरे और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। कहा कि भविष्य में तेंदुओं से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पष्ट कार्ययोजना, समय-सीमा और जिम्मेदार अधिकारियों के नाम घोषित किए जाए। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तेंदुओं को नगर क्षेत्र से दूर सुरक्षित वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए। स्थायी व्यवस्था के तहत जू या रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए।

विज्ञापन


उन्होंने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, इंतखाब आलम, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, गीता पांडे आदि रहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed