फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Faulty operator forget pumps running, people craving water

धुत्त आपरेटर पंप चलाना भुला, पानी को तरसे लोग

Wed, 06 Jun 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 06 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन

 जल संस्थान के अखेती पंप हाउस से जुड़े चौखुटिया बाजार सहित दर्जनभर गावों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों में खासा रोष है। इधर संस्थान के जेई ने बताया कि शराब के नशे में धुत संबंधित पंप आपरेटर द्वारा पंप न चलाने से यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि संबंधित आपरेटर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है मामले से पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


जल संस्थान के अखेती पंप हाउस में संबंधित कर्मियों की आए दिन की मनमानी के चलते पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है जिसके चलते चौखुटिया बाजार सहित दर्जनभर गावों के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में मंगलवार से पेयजल आपूर्ति फिर ठप हो गई। जिसके चलते लोगों को हैंडपंप और नौले आदि से पेयजल की आपूर्ति करनी पड़ रही है। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता बालमसिंह बिष्ट ने बताया कि पंप हाउस में कार्यरत एक आपरेटर मंगलवार की शाम से शराब पिकर धुत हो गया था और उसने पंप नहीं चलाया, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस, प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आपरेटर नदारद हो गया। बिष्ट ने बताया कि संबंधित आपेटर को हटा दिया गया है उसके स्थान पर तैनात दूसरे पंप आपरेटर ने कार्य शुरू कर दिया है। जिसके चलते बुधवार दोपहर पेयजल की आपूर्ति की गई। दूसरी ओर आरोपी पंप आपरेटर आपूर्ति ठप होने के लिए संबंधित अभियंता को जिम्मेदार बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed