फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Father raped seven year old innocent

सात साल की मासूम के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father raped seven year old innocent
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र में एक बाप पर अपनी ही सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। राजस्व और रेगूलर पुलिस ने बेटी का मेडिकल करवाया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। पीड़िता को महिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर राजस्व और रेगूलर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मासूम का मेडिकल करवाया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इसके बाद राजस्व पुलिस और रेगूलर पुलिस अस्पताल पहुंचे थे। मेडिकल समेत तमाम कार्रवाई की गई। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। -सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पिता को बेटी का शिराधारण करना था, रात में उसी ने हैवानियत की हदें पार कीं
अल्मोड़ा। शुक्रवार को हरेला पर्व मनाया गया। जाहिर है कि पीड़िता के घर भी 10 दिन पहले हरेला लगाया गया होगा। शुक्रवार को सुबह मासूम के घर में भी हरेला काट मंदिर में चढ़ाया जाता और उसके सिर पर जिस बाप को हरेला शिराधारण करना था उसी ने दरिंदगी की हद पार कर दी। पिता ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रेग्युलर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
इससे पूर्व भी इसी साल अल्मोड़ा में दो मामले
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र में इस साल नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह तीसरा मामला है। इससे पूर्व भी दो मामले हुए, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस साल इससे पहले अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के दो मामले आए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस तीसरी घटना ने तो लोगों को झकझोर दिया है।

रात को आरोपी ने पहले पत्नी से की मारपीट फिर बेटी के साथ की दरिंदगी
अल्मोड़ा। रात में ही पहले आरोपी पति ने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद उसे सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था। सूत्रों के मुताबिक रात करीब नौ बजे आरोपी ने पत्नी को मारा तो वह घर से जंगल की ओर भाग निकली। पत्नी ने जंगल में भाग अपनी जान बचाई। जब वह घर लौटी तो बेटी ने पिता की ओर से की गई हैवानियत की जानकारी मां को दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित की दादी ने उसे बचाने की कोशिश की। पर हैवान पिता ने अपनी बुजुर्ग माता की भी नहीं सुनी। मां की ओर से कंट्रोलरूम में इसकी सूचना दी गई। कंट्रोलरूम के माध्यम से रेग्युलर और राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी मिली। )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed