फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fasting activist Naveen's health deteriorates, admitted to hospital

Almora News: अनशनकारी नवीन का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में कराया भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fasting activist Naveen's health deteriorates, admitted to hospital
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ रामगंगा नदी के आरती घाट पर आमरण अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आमरण अनशनकारी नवीन चंद्र तिवारी का स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया और उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें लाचार हालत में छोड़ दिया।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और शासन की चुप्पी को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि चौखुटिया और आसपास के क्षेत्रों की डेढ़ लाख से अधिक आबादी वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गंभीर संकट झेल रही है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ढांचा तो है लेकिन न तो विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं और न ही आवश्यक उपकरण। मरीजों को अल्मोड़ा, रानीखेत या हल्द्वानी जैसे दूरस्थ स्थानों के लिए रेफर कर दिया जाता है जिससे कई बार गंभीर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड वाले उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने की घोषणा की थी लेकिन इस निर्णय को अब तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखंड सरकार को तत्काल हस्तक्षेप के निर्देश दें। आमरण अनशन पर नारायण सिंह, मनोहर दत्त देवतल्ला बैठे। पीसी तिवारी, भावना पांडे, प्रकाश जोशी क्रमिक अनशन पर रहे। वहां मोहन कांडपाल, दान सिंह, सुंदर नेगी, जीवन बिष्ट, हीरा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------

आज से शुरू होगी पदयात्रा

प्रमुख आंदोलनकारी भुवन सिंह कठायत ने बताया कि शुक्रवार से चौखुटिया से देहरादून तक पदयात्रा प्रारंभ होगी। इसके लिए पर्याप्त जन समर्थन मिल रहा है। अनशनकारियों की जायज मांगों को अब देहरादून में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed