{"_id":"d03cf86c3cb76de554612a7feee48302","slug":"farmers-taking-charge-of-congress-trivandrum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की सुध नहीं ले रही कांग्रेस सरकार: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की सुध नहीं ले रही कांग्रेस सरकार: त्रिवेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड को पर्याप्त मदद दे रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी छिपाने और जनता का ध्यान बंटाने के लिए केंद्र पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित किसानों की भी सुध नहीं ले रही है, अधिकांश स्थानों पर सर्वे तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यहां पत्रकारों से वार्ता में श्री रावत ने कहा केंद्र ने गंगा एक्शन प्लान का बजट चार हजार करोड़ से बढ़ाकर 25 हजार करोड़ कर दिया है। नदियों की निर्मलता बनी रहे, इसके लिए गंगा तट के दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर तक गांवों में समितियां गठित कर लोगों को योजना से जोड़ा जाएगा। केंद्र ने ‘नमामि गंगे’ योजना में समाज की सहभागिता बढ़ाने का निर्णय लिया है। कहा नीति आयोग से प्रत्येक राज्य को पांच हजार करोड़ से 25 हजार करोड़ रुपये का अधिक बजट मिला है। पंचायतराज का बजट बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य को राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 13 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री पंकज जोशी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज साह आदि मौजूद थे। श्री रावत के अल्मोड़ा पहुंचने पर अजय वर्मा, श्याम पांडे, कैलाश गुुरुरानी, दर्शन रावत, मनोज जोशी, पंकज जोशी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन