फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farmers need to be financially strong: Dr. Arunav

विकास के लिए किसानों का आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक: डा. अरुणव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers need to be financially strong: Dr. Arunav
ेहूं और जौं के बीजों का विमोचन करते संस्थान निदेशक तथा अन्य अतिथिगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में आयोजित रबी किसान मेले में गेहूं की वीएल 967 एवं जौं की वीएल जौ 130 का विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसान समूहों के लिए संस्थान द्वारा विकसित विवेक मंडुवा थ्रैशर कम पर्लर का वितरण भी किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अरुणव पटनायक ने संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए किसानों का आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए संस्थान ने कृषि एवं इससे जुड़े अन्य विभागों को एक स्थान पर लाकर कृषि मेला आयोजित किया है। जहां से जानकारी लेकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से संस्थान के स्टॉल में उपलब्ध बीजों का प्रयोग करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अंगीकृत एग्री केनन गन द्वारा बंदरों से निजात पाने में सफलता मिली है और इसे ग्रामीण स्तर पर अपनाए जाने की जरूरत है। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल ने पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत फसल प्रजातियों के संरक्षण के लिए कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि संस्थान पर्वतीय कृषि की उन्नति के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के प्रभारी डॉ. राज नारायण ने शीतोष्ण फलों एवं सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी। संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट ने भी विचार रखे। फसल सुधार विभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कांत ने बताया कि 95 सालों से संस्थान 17 प्रमुख फसलों पर कार्य कर रहा है और अभी तक 158 प्रजातियों का विमोचन किया जा चुका है।

किसान मेले में कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों एवं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई थीं। संचालन डॉ. निर्मल चंद्रा और डॉ. कुशाग्रा जोशी ने किया और डॉ. जेके. बिष्ट सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed