{"_id":"47e090e2bc101730b73d4f40ed635baf","slug":"farmer-returned-to-learn-modern-techniques-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीक सीखकर लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीक सीखकर लौटे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित किसान मेले में उद्यान विभाग की ओर से बागेश्वर के 20 कृषकों ने प्रतिभाग किया। इसमें अनुसूचित जाति की 10 महिला कृषक भी शामिल थीं। उन्होंने पावर टिलर चलाने के साथ ही कृषि की आधुनिक तकनीक सीखी।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में किसानों का दल पंतनगर गया। महिलाओं ने खेतों में पावर टीलर, व्रीडर चलाने की बारीकी सीखी। किसानों ने पत्थरचट्टा स्थित राजकीय उद्यान प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और आवश्यक जानकारियां हासिल की। किसानों ने पुष्प, सब्जी उत्पादन और मसाला उत्पादन प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर जानकारियां हासिल की। महिला कृषकों का नेतृत्व स्वयं सहायता सूमहों की ग्रुप लीडर नीता बिष्ट ने किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी उद्यान वीरेंद्र पांडे, सहायक विकास अधिकारी कुलदीप जोशी, कपकोट के प्रभारी दीपक साह आदि थे।
विज्ञापन