{"_id":"6160955e8ebc3e05ad22d609","slug":"fare-half-by-palika-almora-news-hld440765381","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में पिकप, छोटे वाहनों का प्रवेश शुल्क 300 से घटाकर 150 रुपये प्रति फेरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में पिकप, छोटे वाहनों का प्रवेश शुल्क 300 से घटाकर 150 रुपये प्रति फेरा किया
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई पालिका की बैठक में मंचासीन पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर पालिका की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पालिका की छत पर सभागार बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बताया कि इस प्रस्ताव को डीएम को भी प्रेषित किया जाएगा। बाजार मार्ग में वाहनों के प्रवेश शुल्क उप नियमावली 2021 पर आपत्ति सुनवाई के बाद सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर सदन द्वारा पिकप, छोटे वाहन पर प्रवेश शुल्क 300 रुपये प्रति फेरा से घटाकर 150 रुपये निर्धारित किया गया।
प्रोटोकाल फॉर सेप्टेज उपनियम सदन में प्रस्तुत किया गया। सदन द्वारा प्रस्तुत उक्त उप नियमावली को राजकीय प्रेस रुड़की में प्रकाशित करने के लिए भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही दुग्ध एटीएम वाहन का एक हजार रुपये, दुग्ध वाहन का 1500 रुपये प्रतिमाह पास पर निर्धारित किया गया। साथ ही बाजार मार्ग में स्थानीय लोगों के वाहनों के चिन्हीकरण का कार्य करते हुए पास बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभासदों ने अपने-अपने वार्डो में कार्यो के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिन्हें सदन द्वारा स्वीकृत करते हुए जेई को आगणन बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए। सदन ने 31 निर्माण कार्यों के आगणन स्वीकृत किए।
एनटीडी में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के लिए डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग को आगणन बनाए जाने के निर्देश दिए गए। जिसे सदन ने स्वीकृत किया । धारानौला से विश्वनाथ घाट तक पैदल मार्ग को खड़ंजा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पशु आश्रयशाला का आगणन बनाए जाने का प्रस्ताव सदन ने पारित किया। अगस्त और सितंबर के आय व्यय का ब्योरा रख गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद दीपा साह, तरन्नुम बी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, विजय पांडे, अमित साह, हेम तिवारी, सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, रेखा अल्मियां, आशा रावत, दीपक वर्मा, अधिशासी अधिकारी श्यामसुंदर प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, राजपाल पवार, भूपेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।