फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Falloup Of Fraud Case in Almora

Almora News: पलिस करती रही पूछताछ, ठग ने नहीं उगले कोई राज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Falloup Of Fraud Case in Almora
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के 14 लोगों के साथ ही नैनीताल, यूएसनगर व बागेश्वर के कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की रिमांड में लिया है। इस दौरान पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की। लेकिन उसने अब तक कोई राज नहीं उगले हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर, नैनीताल, यूएसनगर के कई लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी रितेष पांडे को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की रिमांड में लिया है। पुलिस के मुताबिक ठगी का यह आंकड़ा व ठगे जाने वाले लोगों की लिस्ट लंबी हो सकती है। इसी राज से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने आरोपी से घंटों पूछताछ की। लेकिन नतीजा फिलहाल शून्य रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस ठगी के तार जोड़े जा रहे हैं, जिसमें अन्य जिलों की पुलिस को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी को 14 दिन की हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed