फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fair will start from April 12 Syalde Bikhoti

12 अप्रैल से शुरू होगा स्याल्दे विखोती मेला 

Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 03 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fair will start from April 12 Syalde Bikhoti
मेला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 

12 अप्रैल से शुरू हो रहे पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे विखोती मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विखोती मेला कमेटी की विमांडेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में मेले के दौरान शराब बंदी तथा अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। वक्ताओं ने प्राचीन संस्कृति को बचाने के लिए सभी से मिलजुलकर सहयोग की अपील की।
 तहसीलदार दामोदर पांडेय ने मेले के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की बात कही।
क्षेत्र के प्रधानों ने मेले को भव्य बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह ने 35 हजार रुपये देने की घोषणा की। तय हुआ कि मेले का उद्घाटन 12 अप्रैल को दो बजे ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह करेंगी। बैठक में कैलाश भट्ट, हेम रावत, मोहन कांडपाल, गीता चौधरी, नारायण रावत, विपिन पंत, दिनेश पुजारी, हरीश कांडपाल, नगर पंचायत ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, बीडीसी जीवन बिष्ट, सरस्व्ती देवी, जगत रौतेला, तारा सिंह, राधा किरौला, हुकुम सिंह, हरीश जलाल, तारादत्त पुजारी आदि थे।
विज्ञापन




आज भी थोकदारों के हाथ में है 150 साल पुराने मेले की बागडोर
 पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे विखोती मेले का नेतृत्व आज भी थोकदारों के ही हाथों में है। डेढ़ सौ साल पुराने इस ऐतिहासिक मेले में ऑल, नौज्यूला और गरख धड़ों के सैकड़ों ग्रामीण नगाड़े निशानों और ढोल, दमाऊ के साथ नृत्य करते हुए थोकदारों के नेतृत्व में बारी बारी से ओड़ा भेंटने की रस्म निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी से पूर्व अंग्रेजी ने माल गुजारी वसूलने के लिए क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित और हर स्तर से समृद्ध व्यक्ति को थोकदार पधान की पदवी दी थी। एक थोकदार के ऊपर 70 से 80 गांवों का दायित्व होता था। थोकदारी प्रथा तो अब नहीं रही, लेकिन मेले के दौरान थोकदारों का रुतबा देखने लायक होता है। इस बार मेला 12 अप्रेल से शुरू होगा। मेले का दारोमदार ऑल, नौज्यूला और गरख धड़े के थोकदार (मुखियाओं)  के ऊपर होता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed