{"_id":"5a5a010a4f1c1b63428b4a13","slug":"facility-to-stay-only-after-getting-the-adhar-or-identity-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार या परिचय पत्र होने पर ही मिलेगी ठहरने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार या परिचय पत्र होने पर ही मिलेगी ठहरने की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
रैनबसेरे का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष और एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के दिनों में राहगीरों और अन्य निराश्रित लोगों के ठहरने के लिए पालिका परिषद में अस्थाई तौर पर एक कक्ष में रैन बसेरा शुरू हो चुका है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विवेक राय ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया और वहां रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
ठंड के दिनों में आवास विहीन और असहाय लोगों को रात्रि विश्राम की सुविधा देने के लिए पालिका ने अस्थाई तौर पर कमरे की व्यवस्था की है। जिसमें लोगों के रहने के लिए बिजली, पानी, शौचालय के अलावा दरी, रजाई और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ईवा आशीष के निर्देेेश पर शनिवार को रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम विवेक राय ने जानकारी ली और अराजक तत्वों को रोकने के लिए उन्होंने कर्मचारियों से बगैर आधार नंबर वालों को रैन बसेरा में ठहरने की अनुमति नहीं देने को कहा। हालांकि अपरिहार्य की स्थिति में अन्य परिचय पत्र के आधार पर भी ठहरने की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि ज्यादा लोगों के ठहरने की स्थिति में जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पालिका एसएसपी कार्यालय के समीप स्थायी रैन बसेरा का भी निर्माण करा रही है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा होने पर इसमें भी लोगों को रहने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल, सभासद अशोक पांडे के अलावा पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन