{"_id":"6521a7a7207eab4bb008c644","slug":"facilities-will-be-provided-almora-news-c-232-1-alm1001-3760-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आज जागेश्वर जाने के लिए तय करना पड़ेगा 15 किमी का अतिरिक्त फेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आज जागेश्वर जाने के लिए तय करना पड़ेगा 15 किमी का अतिरिक्त फेर
Sun, 08 Oct 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम के दौरे को लेकर सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया है। सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। इस कारण रूट डायवर्जन भी हो रहा है। रविवार को जागेश्वर जाने के लिए लोगों को 15 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण हो रहा है और इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए आरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य चल रहा है। रविवार को भी काम जारी रहेगा। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पर्यटकों और लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए रविवार को रूट डायवर्ट किया गया है। लोग पनुवानौला तिराहे से शौकियाथल-कोटेश्वर निर्माणाधीन मोटर मार्ग से जागेश्वर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित मार्ग पर बड़े छोटे सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
कमिश्नर ने जागेश्वर में लिया तैयारियों का जायजा
अल्मोड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जागेश्वर पहुंचकर दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।