{"_id":"5e42f6f88ebc3ee5cb233717","slug":"facilitate-public-transport-system-almora-news-hld3731927158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नागरिकों के लिए हो यातायात सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नागरिकों के लिए हो यातायात सुगम
विज्ञापन
समनेट के जागरुकता कार्यक्रम को समर्थन जताते पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सस्टेनेबल अरबन मोबिलिटी नेटवर्क (समनेट) की ओर से सड़कों पर पैदल यात्रियों के अधिकारों के जागरूकता के लिए दूसरे दिन भी चौघानपाटा में अभियान चलाया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर में सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को नागरिकों के लिए सुगम बनाया जाना चाहिए।
प्रफुल्ल पंत ने कहा कि शहर में वाहनों की पार्किंग बढ़ाई जाए। नालियों के ऊपर पैदल पथों का निर्माण हो। डे-केयर सेंटर के प्रताप सिंह सत्याल ने कहा कि बढ़ते यातायात से मुख्य मार्गों में वरिष्ठनजों का पैदल चलना कठिन हो गया है। अतिक्रमण और दोपहिया वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन के पुष्कर प्रकाश पांडे ने पैदल यात्रियों के अधिकारों की वकालत की। लोगों ने सुझाव रखे कि नगर की यातायात व्यवस्था को पैदल यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। वृद्धजनों ने मांग उठाई कि पटाल बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों को चलने की इजाजत दी जाती है उससे लोगों को परेशानी होती है। इस अवसर पर संयोजक रघु तिवारी, धीरज वर्मा, धीरेंद्र सिंह रावत, अंशुल मेहता, शशि शेखर, नीलिमा भट्ट, रेनू नेगी, विनीता खत्री, दयाकृष्ण कांडपाल, दयाशंकर टम्टा, पदम सिंह, गोपाल सिंह चौहान, रेशमा परवीन, विमला, आनंदी वर्मा, बीएस बनकोटी, प्रेम कुमार, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।