फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Exercise to make women self-reliant through Urad and Pethe Badi

उड़द और पेठे की बड़ी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Exercise to make women self-reliant through Urad and Pethe Badi
बयेड़ी में महिलाओं द्वारा तैयार की गई बड़ियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। अब पारंपरिक बड़ियां महिलाओं की आजीविका सुधारेंगी। ककड़ी, उड़द की दाल, पेठा (भूजा) निर्मित इन बड़ियों के माध्यम से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

पूर्व में महिलाएं पारंपरिक तरीके से स्वयं के लिए ही बड़ियां बनाती थी, लेकिन अब यह रोजगार का जरिया बन रही हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और होप संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को बड़ी बनाने का प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया है। बयेड़ी गांव में तीन दिनी गुणवत्ता सुधार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। होप संस्था के निदेशक प्रकाश जोशी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी बढ़ाने के लिए बड़ी उचित माध्यम है। गुणवत्ता में सुधार करके आजीविका के संसाधन विकसित किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण में प्रधान लीला देवी, मुन्नी देवी, हेमा देवी सहित तमाम ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed