फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   EX Block Pramukh Resigns From BJP

टिकट वितरण के साथ ही द्वाराहाट भाजपा में बगावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
EX Block Pramukh Resigns From BJP
ममता भट्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वाराहाट - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। टिकट वितरण के साथ ही द्वाराहाट भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। पार्टी हाईकमान पर जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। ममता भट्ट का कहना है कि पार्टी ने टिकट वितरण में जमीनी कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की है, जिससे कई कार्यकर्ता भी आहत हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

ममता भट्ट के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश भट्ट को निवर्तमान विधायक महेश नेगी के टिकट कटने पर प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शाही पर दांव खेल दिया। जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी से जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की उम्मीद नहीं थी। कहा कि विधानसभा में स्थानीय जमीनी स्तर के नेताओं को टिकट न देकर केवल चरण वंदना करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे कई कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। स्थानीय नेताओं की उपेक्षा पार्टी को भारी पड़ने वाली है। वे अब भारतीय जनता पार्टी में काम नहीं कर पाएंगी। इसलिए प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। इधर, फोन पर हुई बात में भट्ट ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए शीघ्र ही उनकी समर्थकों के साथ बैठक भी होगी।
विज्ञापन

द्वाराहाट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा मेरे पास नहीं पहुंचा है। यदि उनकी कोई नाराजगी है तो मिल बैठकर दूर कर ली जाएगी। उनको मना लिया जाएगा। रवि रौतेला, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed