फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex-army servicemen protest against pakistan

पाक की हरकतों को लेकर पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरे 

Thu, 15 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 15 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ex-army servicemen protest against pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक और वीर नारियां। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सीमाओं पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीज फायर के उल्लंघन के विरोध में पूर्व सैनिक बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने विजय चौक से गांधी चौक तक जुलूस निकाला, फिर सभा की। कहा कि सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने ही होंगे। पाकिस्तान की नापाक हरकतों के चलते लगातार सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे हैं। कहा कि पूर्व सैनिक भी युद्ध में कूदने को तैयार हैं।

विज्ञापन


 पूर्व सैनिक लीग, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के साथ पूर्व सैनिक विजय चौक पर एकत्रित हुए, यहां से जुलूस की शक्ल में गांधी चौक तक पहुंचे और सभा की। आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। कहा लगातार सीज फायर का उल्लंघन हो रहा है, सैनिक शहीद हो रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है। वक्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के हालातों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा हालात दिन प्रति दिन खराब हो रहे हैं, सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए सैनिकों पर ही मुकदमे थोप रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है।
विज्ञापन


सरकार को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, इसके लिए पूर्व सैनिक भी सीमा पर मदद करने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने एक सुर में सभी से एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व कर्नल जीजी गोस्वामी, एडी सेम्यूल, टीसी पांडेय, कैप्टन जेसी त्रिपाठी, वीर नारी भगवती बंगारी, गीता देवी, भगवान सिंह माजिला, कैलाश चंद्र पांडे, नरेंद्र रावत, तारा उपाध्याय, पूर्व सूबेदार हरि सिंह नेगी, प्रेम सिंह, ध्यान सिंह, शंकरदत्त बुधोड़ी सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद थेे। संचालन पूर्व सैनिक लीग के महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed