{"_id":"923a7e036da8683fa6464bb11830d7df","slug":"even-after-marriage-grandfather-brother-sister-raising-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद भी दादा, भाई, बहन की परवरिश करती रहेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद भी दादा, भाई, बहन की परवरिश करती रहेगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 13 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच साल संघर्ष कर रही तनुजा बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गई। अब उस पर दोहरी जिम्मेदारी है। कारण, उसने ससुराल की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मायके में दादा, भाई और बहन की परवरिश करते रहने का निर्णय लिया है। समाज के सामने मिसाल पेश करने वाली तनुजा का कहना है कि दुश्वारियों ने उसे जीना सिखाया है, नारी के कमजोर होने की धारणा को खारिज करना चाहती है।
विज्ञापन
पांच साल पहले जिले की सीमा से लगे गरमपानी जज्यूला गांव की कर्मठ तनुजा के सिर से माता-पिता का साया हट गया था। तब 91 वर्षीय दादा रेबाधर फुलारा, दो नाबालिग भाई-बहनों की जिम्मेदारी 16 वर्ष की तनुजा के कंधों पर आ गई। फिर भी तनुजा ने हिम्मत नहीं हारी। खेतीबाड़ी समेत पास के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर भाई-बहनों की फीस जुटाई। 91 वर्षीय दादा का भी भरण-पोषण किया।
विज्ञापन
तनुजा ने अपनी भी पढ़ाई जारी रखी। अब उसके दादा की उम्र 96 साल है जबकि भाई 11वीं में और बहन छठी कक्षा में पढ़ रही है। बुधवार को तनुजा की शादी बुदलाकोट गांव निवासी तारा चंद्र के साथ हो गई। तनुजा का कहना है कि वैवाहिक जीवन के साथ ही दादा, भाई बहन की जिम्मेदारी भी निभाती रहेगी। पति तारा चंद्र दुग्ध विभाग भीमताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
तनुजा का कहना है कि संकट ने उन्हें जीना सिखाया है। वह नारी के कमजोर होने की धारणा को ही खारिज करना चाहती हैं। साहसी तनुजा के इस निर्णय से ग्रामीणों में खुशी है, उनका कहना है कि इस तरह का जज्बा बिरले लोगों के पास होता है। अब शादी के बाद भी परवरिश करते रहने का निर्णय लेकर तनुजा ने अच्छा काम किया है।
तनुजा के रिश्तेदार धारड़ भतरौंजखान के रंगकर्मी गायक शिव दत्त पंत ने बताया कि तनुजा के साहस, त्याग से प्रभावित होकर दुबई स्थित उत्तराखंड एसोसिएशन से संबद्ध कत्यूर संस्था की तरफ से देवेंद्र कोरंगा ने तनुजा की शादी के लिए 25 हजार की मदद दी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया है।