{"_id":"5bb4fc1a867a554f12538bf5","slug":"erood-s-villagers-also-say-will-keep-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरोड़ के ग्रामीण भी बोले, जिला बनाकर रहेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरोड़ के ग्रामीण भी बोले, जिला बनाकर रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
एरोड़ गांव में जिले के लिए नारेबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोषित रानीखेत जिले को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर जिला संयुक्त मोर्चा की टीम ने एरोड़ क्षेत्र में जाकर जनसमर्थन जुटाया। ग्रामीणों ने कहा कि जिले के लिए वह लोग कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चा के साथ हैं। कहा कि जिले के अभाव में रानीखेत उपमंडल धीरे-धीरे अस्तित्व खो रहा है। वृहद आंदोलन के लिए मोर्चा शीघ्र रणनीति तय करेगा।
मालूम हो कि घोषित जिले को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में टीम के पदाधिकारी सुदूर एरोड़ गाव पहुंचे, यहां भी ग्रामीणों ने भारी समर्थन जताया। ग्रामीण बोले कि जिले के लिए रानीखेत क्षेत्र के लोग 1954 से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई भी सफलता नहीं मिल सकी है। हर बार राजनीतिक दलों के लोगों ने सार्थक आश्वासनों के माध्यम से गुमराह किया है, लेकिन इस बार जिला बनाकर ही दम लिया जाएगा। समर्थन जताने वालों में दिवान सिह, हिम्मत सिंह, नरेंद्र सिह, कृपाल मेहरा, जितेंद्र मेहरा, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, भुवन चद्र आर्या, चदन सिंह, मनोज, हर्ष, विशन सिह, मोहन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। मोर्चे की टीम में दीपक पंत, भगवंत नेगी, संजय रौतेला, अतुल जोशी, विनोद कांडपाल सहित तमाम लोग शामिल थेे।