फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Environment Friends educated child will be bodies clerk

पर्यावरण मित्रों के शिक्षित बच्चे निकायों में बनेंगे क्लर्क

Tue, 20 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय, पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित देन दारियों के लिए बजट शीघ्र जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षिक योग्यता रखने वाले पर्यावरण मित्रों के बच्चों को नगर निकायों में लिपिक वर्ग में रखा जाएगा। 
विज्ञापन



   यहां नगर पालिका परिषद में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को देने पर विशेष ध्यान के निर्देृेश दिए। चिकित्सा विभाग से सफाई कर्मचारियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, पालिका के अधिशासी अधिकारी को कर्मचारियों को मास्क, गमबूट और ग्लब्स जैसे उपकरण देने और शिक्षा विभाग से कमजोर वर्ग के बच्चों को नियमानुसार प्रवेश और छात्रवृत्ति दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को वाल्मीकि बस्तियों में कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के खाते खुलवाकर उन्हें बीमा पालिसी से जोड़ने, ऋण सुविधाओं की जानकारी देने और समाज कल्याण विभाग से इन बस्तियों में जाकर पात्र लोगों की पेंशन लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी एके वर्मा, डीएसओ टीएन उपाध्याय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, श्रम परिवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, लीड बैंक अधिकारी मदन गोपाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज कांडपाल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एससी पांडे, जल संस्थान के नंद किशोर, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed