{"_id":"61ba36618b3d0a7f0376cfc1","slug":"engineering-student-arrested-in-drug-paddling-almora-news-hld4477466169","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग का छात्र, होटल मैनेजर और बिल्डर स्मैक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग का छात्र, होटल मैनेजर और बिल्डर स्मैक के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
दन्या में स्मैक के साथ दबोचे गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दन्यां पुलिस ने एक इंजीनियरिंग के छात्र, मैनेजर और बिल्डर को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से स्मैक बिक्री के 40 हजार 500 रुपये और एक कार भी मिली।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दन्या पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। इसमें सवार तीन युवाओं के पास से सात ग्राम स्मैक और 40 हजार 500 रुपये की नकदी मिली। कार सवार विशाल सुकोटी निवासी सुआकोट, पिथौरागढ़ वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र है। वहीं, राहुल लोहिया निवासी ग्राम तायल पोस्ट बमडोली बुंगाछीना पिथौरागढ़ होटल रेड-ब्लू में मैनेजर है जबकि मनोज सिंह महर निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ बिल्डर है।
दन्यां के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तीनों युवक यूपी के बिलासपुर से स्मैक लाकर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बेचते थे। इनके वाहन को सीज कर तीनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चार ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 4.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि नगर में चेकिंग के दौरान कांडा मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के पास से एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास स्मैक बरामद हुई। आरोपी गिरीश मेहरा निवासी भरतपुर, मंडलसेरा पर एनडीपीएस में केस दर्ज किया गया है।