फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Engineering Student Arrested in Drug Paddling

इंजीनियरिंग का छात्र, होटल मैनेजर और बिल्डर स्मैक के साथ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Engineering Student Arrested in Drug Paddling
दन्या में स्मैक के साथ दबोचे गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दन्यां पुलिस ने एक इंजीनियरिंग के छात्र, मैनेजर और बिल्डर को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से स्मैक बिक्री के 40 हजार 500 रुपये और एक कार भी मिली।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दन्या पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। इसमें सवार तीन युवाओं के पास से सात ग्राम स्मैक और 40 हजार 500 रुपये की नकदी मिली। कार सवार विशाल सुकोटी निवासी सुआकोट, पिथौरागढ़ वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र है। वहीं, राहुल लोहिया निवासी ग्राम तायल पोस्ट बमडोली बुंगाछीना पिथौरागढ़ होटल रेड-ब्लू में मैनेजर है जबकि मनोज सिंह महर निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ बिल्डर है।
विज्ञापन

दन्यां के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तीनों युवक यूपी के बिलासपुर से स्मैक लाकर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बेचते थे। इनके वाहन को सीज कर तीनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 4.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि नगर में चेकिंग के दौरान कांडा मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के पास से एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास स्मैक बरामद हुई। आरोपी गिरीश मेहरा निवासी भरतपुर, मंडलसेरा पर एनडीपीएस में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed