फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employment.

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में छह सालों में लगे 5162 रोजगार मेले, महज हजार को मिला रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employment.
अल्मोड़ा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय।।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने के दावे हो रहे हैं। लेकिन अल्मोड़ा जिले के सेवायोजन कार्यालय में दिन.पर.दिन लंबी होती जा रही बेरोजगारों की सूची इन सभी दावों को खोखला साबित कर रही है। दर्ज बेरोजगारों की सूची दिन-पर-दिन लंबी होती जा रही है। सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मिलने की उम्मीद में वर्ष 2017 से 15 फरवरी 2023 तक 11 ब्लॉकों के 72311 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया। उन्हें रोजगार देने के लिए यहां 5 हजार से अधिक रोजगार मेलों का भी आयोजन हुआ। बावजूद इसके अब तक महज 1002 बेरोजगारों को ही रोजगार मिल सका है। अब भी 71309 युवा बेरोजगार हैं। सेवायोजन कार्यालय में बढ़ी संख्या में बेरोजगार अपना पंजीकरण कराने को पहुंच रहे हैंए जो प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति को बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक मेले में औसतन एक बेरोजगार को भी रोजगार नहीं
अल्मोड़ा। जिले में वर्ष 2017 से अब तक 5162 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। लेकिन यह मेले भी बेरोजगारों की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इन छह सालों में एक रोजगार मेले में औसतन एक युवा को भी रोजगार से नहीं जोड़ा जा सका है। अगर हर रोजगार मेले में एक युवा को रोजगार मिलता तो अब तक 5 हजार से अधिक युवाओं के हाथों में काम होता और उन्हें बेरोजगारी की मार सहनी नहीं पड़ती।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में 15 हजार से अधिक युवाओं ने कराया पंजीकरण
अल्मोड़ा। जिले में 2017 की तुलना में 2022 में बेरोजगारी दर 52 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ी है। वर्ष 2017 में सेवायोजन कार्यालय में 10233 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। वहीं पांच साल बाद वर्ष 2022 में यहां पंजीकरण कराने वाले युवाओं की संख्या 15335 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत युवाओं की संख्या
साल पंजीकरण
2017 10233
2018 10421
2019 9172
2020 8975
2021 14675
2022 15335
2023 3502
वर्तमान में सेवायोजन कार्यालय में 72311 युवा पंजीकृत हैं। समय.समय पर विभिन्न कंपनियों के सहयोग से रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैंए जिससे युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास रहता है। आम तौर पर युवा रोजगार मेलों के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
भगवती धर्मशक्तू, सेवायोजन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed