फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees will take out a protest rally on 26th for restoration of old pension in almora

Almora Protest: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 26 को कर्मचारी निकालेंगे आक्रोश रैली, धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Sat, 21 Sep 2024 01:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला कार्यकारिणी की रैमजे इंटर काॅलेज सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकाल कर धरना देने का ऐलान किया।

विज्ञापन
Employees will take out a protest rally on 26th for restoration of old pension in almora
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रैमजे इंटर कॉलेज में नारेबाजी करते कर्मचारी  संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला कार्यकारिणी की रैमजे इंटर काॅलेज सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकाल कर धरना देने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध भी जताया।

विज्ञापन


संगठन के संरक्षक डाॅ. मनोज कुमार जोशी ने सभी विभागों के कर्मचारियों से रैली में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। प्रदेश कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार का संघर्ष जरूरी है। सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: ढाबे में बर्थडे पार्टी के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी, चार घायल; इस वजह से शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने कहा कि जब तक पेंशन बहाल नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल चिलवाल ने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एमएस राजपूत, देवेंद्र सिंह, वंदना कड़ाकोटी, शिवराज सिंह, कृष्ण दुर्गापाल, अनुराग चंद, दीपक बेलवाल, भारत पांडेय, हरीश रजवार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed