फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees will oppose handing over the pharmaceutical factory to private hands.

Almora News: दवा फैक्टरी निजी हाथों में देने का विरोध करेंगे कर्मचारी

Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Employees will oppose handing over the pharmaceutical factory to private hands.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) को 121 करोड़ रुपये में बेचने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के विरोध में आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ ने 1 जून से विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को कर्मचारी संघ की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि निगम के विनिवेश के खिलाफ कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और संस्थान के भविष्य को बचाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। संघ ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों से इस आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है। शनिवार को रामनगर की ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने मोहान स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्टरी पहुंचकर कर्मचारियों और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान फैक्टरी में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने विनिवेश के प्रस्ताव से अपनी आजीविका और परिवार के सामने उत्पन्न होने वाले संभावित संकट को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर मंजू नेगी और संजय नेगी ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलने तथा हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंशिक रूप से प्रभावित रहा फैक्टरी का कार्य
आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार को जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, आमजन से समर्थन की अपील व आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करने के कारण फैक्टरी का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित रहा। हालांकि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य उत्पादन या कार्य व्यवस्था को बाधित करना नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध और आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed