{"_id":"5e70d1968ebc3ea7ee4a7629","slug":"employees-took-out-a-rally-with-family-members-ranikhet-news-hld3775162116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में जनरल ओबीसी एसोसिएशन ने जुलूस प्रदर्शन कर सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में जनरल ओबीसी एसोसिएशन ने जुलूस प्रदर्शन कर सरकार को चेताया
विज्ञापन
रानीखेत में जुलूस निकालते हड़ताली कर्मचारी।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर रानीखेत में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने रेली और प्रदर्शन कर शक्ति दिखाई। जुलूस प्रदर्शन में कर्मचारियों के परिजन भी शामिल रहे। तहसील मुख्यालय में सभा के बाद सैकड़ों की संख्या में विभागीय कर्मचारी, बच्चे आदि एसोसिएशन के बैनर तले बाजार में उतरे। जहां से नारेबाजी के माध्यम से पूरे बाजार में रैली निकाली गई।
रैली केएमओ स्टेशन, गांधी चौक, जरूरी बाजार,द्योलीखेत, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां हाथों में स्लोगन लिए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। गांधी चौक पर सभा हुई। जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला गया।
आंदोलन को समर्थन देने के लिए छात्र संघ, महिला मंगल दल के अलावा अब प्रधान संगठन भी आगे आ गया है। तौड़ा के प्रधान मंजीत भगत ने आंदोलन को समर्थन दिया। यहां अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, महासचिव मुकुल सती के अलावा दीप तिवारी, चंद्र मोहन पंत, आनंद नेगी, हरीश सुयाल, हरीश फुलोरिया, जीवन चंद्र अधिकारी, मनोहर रावत सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।