फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees protested by holding a gate meeting and raising slogans

Almora News: कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जताया विरोध, लगाए नारे

Fri, 16 Jan 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 16 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Employees protested by holding a gate meeting and raising slogans
अल्मोड़ा। एनपीएस के स्थान पर अन्य राज्यों पंजाब, राजस्थान की तरह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत 15 सूत्री मांगें पूरी न होने से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले एकजुट कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


विकासखंड हवालबाग कार्यालय में हुई गेट मीटिंग में वक्ताओं ने मांगों के निस्तारण में शासन स्तर से हो रही हीलाहवाली पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यालयों में गेट मीटिंग की जाएगी। सात फरवरी को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 21 फरवरी को राजधानी देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी न हुई तो 22 फरवरी से 31 मार्च तक क्षेत्रीय विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहां उमापति पांडेय, रमेश कनवाल, दिनेश लाल शाह, हरीश बिष्ट, विवेक कुमार, गौरव मेहरा, पंकज सुनौरी, प्रमोद जोशी, चंदन बिष्ट, चंद्र सिंह रावत, मोनिका पांडे, सुमन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed