फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees expressed their anger by wearing black bands on their arms after not receiving their salaries for two months.

Almora News: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employees expressed their anger by wearing black bands on their arms after not receiving their salaries for two months.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। उन्होंने जल्द से जल्द लंबित वेतनों का भुगतान करने की मांग की।

कर्मचारियों ने कहा दो माह का वेतन न मिल पाने के कारण जीवन यापन में कई समस्याएं आ रही हैं। निगम प्रबंधन उनके हित में कोई सुध नहीं ले रहा है। कहा कि दो माह का वेतन जल्द नहीं दिया गया तो वह जल्द मंडलीय प्रबंधक संचालन के समक्ष कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप टम्टा, मंत्री राजकुमार टम्टा, गोपाल दत्त जोशी, कमलेश पाठनी, राजेंद्र बोरा, सूरज कुमार, राजेंद्र सिंह, भगवती नेगी, तारा दत्त जोशी, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed