{"_id":"5a1d83c24f1c1b193e8b56df","slug":"employees-boycotted-work-and-detained-at-gandhi-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क में धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क में धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेईस सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में कार्य बहिष्कार कर मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने वेतन विसंगति दर करने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग उठाई गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मांगों को लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
परिषद के बैनर तले विभिन्न विभागों के घटक संगठनों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्राप्त चौघानपाटा पहुंचे और धरना दिया। वक्ताओं ने एसीपी की विसंगति दूर करने, यू-हेल्ड कार्ड देने, यात्रा भत्ता, वेतन विसंगति दूर करने के अलावा 500 दिन उपार्जित अवकाश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शासन कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रहा है। कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारयिों को कार्य बहिष्कार को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन को जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज कांने डपाल और संचालन महामंत्री गोपाल राम ने किया। वक्ताओं में ललित मोहन त्रिवेदी, रियासत अली, धरम सिंह राणा, मुकेश कुमार, उमेश जोशी, प्रमेंद्र पांडे, मनोज वर्मा, हेमंत कुमार, रुचि मिश्रा, प्रतिभा कांडपाल, दिनेश लाल साह, हरीश आर्या, जीवन राम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन