फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees boycott work and protest in Gandhi Park

कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Employees boycott work and protest in Gandhi Park
अल्मोड़ा। सरकारी विभागों में पदोन्नति में लगी रोक हटाने और सीधी भर्ती में लागू नवीन रोस्टर को यथावत रखने की मांग को लेकर उत्तरांचल जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क में धरना दिया। विकास भवन स्थित कार्यालयों के कार्मिकों विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे।
विज्ञापन

गांधी पार्क में हुई सभा में जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि जब तक प्रोन्नति में आरक्षण नहीं हटेगा आंदोलन जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू न कर तानाशाही का परिचय दे रही है। जिला सचिव दिगंबर फुलोरिया ने कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी ने कहा कि सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed