{"_id":"5e5fe4f28ebc3eebb92ef561","slug":"employees-are-on-an-indefinite-strike-for-the-third-day-almora-news-hld3761710140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी बेमियादी हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी बेमियादी हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी
विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते हड़ताली कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जा रही है। चौघानपाटा गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने गैरसैंण में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी का विरोध किया और सरकार द्वारा जारी नो वर्क-नो पे के शासनादेश की प्रतियां जलाकर खिलाफत की।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पांच मार्च से सभी विभागों के कार्मिक आंदोलन में शामिल होंगे और आवश्यक सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। एमएस पंवार अध्यक्षता में हुई सभा में पुष्कर सिंह भैसोड़ा, दिगंबर फुलोरिया, उमेस चंद्र सिंह, कैलाश सिंह बिष्ट, राम सिंह नेगी, जानकी कांडपाल, प्रमोद सिंह बिष्ट, संजय भोज, भुवन चंद्र बिनवाल, मोनिका भाकुनी, मनोज कुमार शर्मा, मनोज कुमार पांडे आदि थे।
उधर लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में हुए प्रदर्शन में पूनम गरजौला, महेश लाल चौधरी, हृदयेश पांडे, आदित्य शर्मा, वीरेंद्र नाथ गोस्वामी, अर्जुन सिंह बनौला आदि ने प्रदर्शन किया। चौखुटिया में भी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया गया।